{"_id":"64b435bef06376545001bb09","slug":"army-has-taken-over-the-front-in-khanpur-there-is-hope-roorkee-news-c-5-1-drn1030-201950-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खानपुर में सेना संभाले है मोर्चा, लोगों में जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खानपुर में सेना संभाले है मोर्चा, लोगों में जगी उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही नदियों का जलस्तर घट गया है लेकिन खानपुर क्षेत्र में अभी फसलों और गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। रविवार को भी सेना ने मोर्चा संभाले रखा। सेना के जवानों ने दाबकी खेड़ा गांव में लोगों को जहां राशन वितरण किया। वहीं लोगों का चेकअप कर दवाएं भी दीं।
खानपुर क्षेत्र में बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। लोग खाने-पीने समेत तमाम दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए खानपुर क्षेत्र में बाढ़ग्रस्त इलाके में सेना को लगाया गया है। इससे पीड़ितों में काफी उम्मीद जगी है। क्षेत्र में अब भी इतना पानी है कि वहां नाव की मदद से ही जाया जा रहा है। रविवार को सेना के जवानों ने खानपुर में यूपी बॉर्डर पर स्थित दाबकी खेड़ा गांव में लोगों को मदद पहुंचाई। लोगों को राशन और दवाएं दी गईं। सेना के जवानों को देख बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई है।