{"_id":"65526b954bba1d99a40b4b55","slug":"aqi-level-increased-by-85-points-on-diwali-compared-to-a-day-earlier-roorkee-news-c-5-1-drn1030-286516-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दिवाली पर एक दिन पहले के मुकाबले 85 अंक बढ़ा एक्यूआई का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दिवाली पर एक दिन पहले के मुकाबले 85 अंक बढ़ा एक्यूआई का स्तर
विज्ञापन
I
IIपिछले साल के मुकाबले भी आठ अंक की हुई बढोतरी
I
I
I
Iप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की ने हरिद्वार के ऋषिकुल में की जांच
I
Iप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की की ओर से हरिद्वार के ऋषिकुल में लिए गए हवा के सैंपल के अनुसार इस दिवाली हवा में प्रदूषण का स्तर पिछले साल के मुकाबले आठ अंक बढ़ा है। वहीं दिवाली से एक दिन पहले के मुकाबले हवा में एक्यूआई का स्तर 85 अंक अधिक रहा।
I
Iप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दिवाली पर वायु प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर की जांच के लिए ऋषिकुल आयुर्वेदिक हास्पिटल पर उपकरण लगाए गए थे। इसमें 11 और 12 नवंबर तो वायु प्रदूषण के स्तर की जांच की गई। सोमवार को इसकी रिपोर्ट जारी की गई। इसके अनुसार यहां 11 नवंबर को हवा में एक्यूआई का स्तर 146 दर्ज किया गया। 12 नवंबर को दिवाली के दिन यह स्तर बढ़कर 231 पहुंच गया।
I
Iऐसे में दिवाली के दिन प्रदूषण के एक्यूआई स्तर में 85 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि दिवाली पर एक्यूआई का स्तर 231 दर्ज किया गया है जो इंडेक्स के लिहाज से चिंताजनक है। हालांकि एक दिन पहले स्तर सामान्य था। वहीं पिछले वर्षों में दिवाली पर दर्ज एक्यूआई के आंकड़ों की बात करें तो 2021 में एक्यूआई का स्तर 321, 2022 में एक्यूआई स्तर 223 रहा था जो इस साल 231 रहा। वहीं इस साल 11 नवंबर को पीएम 10 की मात्रा 112 थी जो कि 12 नवंबर को बढ़कर 152 पर पहुंची।
विज्ञापन
I
I
I
Iएयर क्वालिटी इंडेक्स के मानक
I
Iशून्य से 50 - बहुत अच्छा
I
I
I
I51 से 100 - अच्छा
I
I101-200 - सामान्य
I
I
I
I201-300 - चिंताजनक
I
I301-400 - ज्यादा चिंताजनक
I
I
I
I401 से अधिक - बेहद गंभीरI