फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Apprehensive farmers are verifying their lands

Roorkee News: आशंकित किसान जमीनों की कर रहे तस्दीक

Fri, 27 Feb 2026 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Apprehensive farmers are verifying their lands
टोडा कल्याणपुर में एक किसान को कागजों में मृत दर्शाकर उसकी जमीन किसी अन्य के नाम दर्ज किए जाने का मामला सामने आने के बाद गांव के अन्य लोग भी तस्दीक करने में जुट गए हैं। घटना के बाद इस गांव के अन्य किसान भी आशंकित हैं और अपने-अपने भूमि अभिलेखों की जांच के लिए तहसील रुड़की पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




गौरतलब है कि बृहस्पतिवार अमर उजाला में यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। बताया गया कि किसान राजकुमार करीब तीन साल बाद जब खसरा-खतौनी निकलवाने तहसील पहुंचा तो पता चला कि उसकी जमीन किसी और के नाम दर्ज है और उसे अभिलेखों में मृत दर्शाया गया है। पीड़ित राजकुमार के भाई विनोद कुमार का कहना है कि अब उन्हें इस बात की भी आशंका सता रही है कि कहीं ग्राम पंचायत से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तो जारी नहीं कर दिया गया। इसी डर के चलते परिवार तहसील और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। वहीं, गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शमशाद अली ने बताया कि उनके संज्ञान में राजकुमार पुत्र शुगन जीवित हैं और ग्राम पंचायत की ओर से कोई मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। वहीं तहसील प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है, इस संबंध में पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed