फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anger over derogatory remarks against Hinduism

Roorkee News: हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर रोष

Fri, 29 May 2026 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Anger over derogatory remarks against Hinduism
सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर क्षेत्र के हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाली भगवानपुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। परिषद के जिला अध्यक्ष रामभजन शुक्ला के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंग दल के गढ़वाल अध्यक्ष अंकुश पंडित और नवनीत सैनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार को भगवानपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को दी गई संयुक्त तहरीर में बताया गया कि सोशल मीडिया पर भूरा नाम के एक व्यक्ति ने हिंदू धर्म के लोगों और उनकी आस्था के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी का कहना है कि भूरा नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर गलत कमेंट किया था जिसको हटवा दिया गया है। सोशल मीडिया की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और माहौल खराब करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed