{"_id":"670969647b33190cd20e368b","slug":"alleged-gang-rape-of-a-school-going-girl-after-kidnapping-her-roorkee-news-c-5-1-drn1030-522878-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
Iबीते सोमवार को हुई थी घटना, शुक्रवार को दी मंगलौर पुलिस को तहरीर
I
I-कस्बे के ही तीन युवकों पर लगाया है पीड़िता ने आरोपI
Iमंगलौर क्षेत्र की एक छात्रा ने तीन युवकों पर कार में अपहरण कर बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैै। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।I
Iमंगलौर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग कस्बे में ही 12वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा ने शुक्रवार को मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें जिसमें बताया कि वह सोमवार को पैदल ही स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह घर से कुछ आगे पहुंची तो मोहल्ले के ही एक युवक और उसके दो साथियों ने उसे पीछे से पकड़कर मुंह पर कपड़ा डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक कार में डाल दिया। कार में डालकर युवक उसे लंढौरा रोड स्थित एक बाग में ले गए।
I
I
I
Iछात्रा ने आरोप लगाया कि वहां बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे कस्बा पुलिस चौकी के पास छोड़कर फरार हो गए। बदहवाश हालत में जब वह घर पहुंची तो परिजनों ने घटना की जानकारी ली। इस मामले में पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।I