फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegations of exorbitant interest charges and harassment

Roorkee News: अत्यधिक ब्याज लगाकर रकम वसूलने और उत्पीड़न करने का आरोप

Sat, 16 May 2026 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Allegations of exorbitant interest charges and harassment
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रुड़की निवासी व्यक्ति पर अत्यधिक ब्याज वसूली, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित अफसार निवासी कलियर ने दी तहरीर में बताया कि करीब चार से पांच वर्ष पहले उसने अपनी निजी जरूरत के लिए रुड़की निवासी एक व्यक्ति से चार लाख रुपये चेक के माध्यम से उधार लिए थे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उक्त रकम पर अत्यधिक और अवैध चक्र वृद्धि ब्याज लगाकर उसका आर्थिक शोषण शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वह अब तक करीब 30 लाख रुपये आरोपी को दे चुका है जो मूलधन से कई गुना अधिक है। भारी रकम चुकाने के लिए उसे अपना पुश्तैनी मकान तक बेचना पड़ा। वर्तमान में वह अपने छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने को मजबूर है। इतनी बड़ी रकम वसूलने के बाद भी आरोपी की नीयत साफ नहीं है और अब वह अवैध पेनल्टी के नाम पर 25 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसके और उसके भाइयों की ओर से सुरक्षा के तौर पर दिए गए चेकों का दुरुपयोग करने व झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कुछ असामाजिक तत्वों के साथ उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना करता है। लगातार मिल रही धमकियों और आर्थिक दबाव के चलते वह गहरे मानसिक तनाव में है।


तहरीर में पीड़ित ने यहां तक कहा कि वह आत्मघाती कदम उठाने जैसी स्थिति में पहुंच चुका है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली, मानसिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने, दिए गए चेक वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed