{"_id":"64a85afb3d7c30477c074646","slug":"after-the-merit-list-released-on-the-samarth-portal-roorkee-news-c-5-1-drn1030-194921-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आज वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों के होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आज वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों के होंगे प्रवेश
विज्ञापन
केएल डीएवी पीजी कॉलेज में समर्थ पोर्टल पर जारी मेरिट लिस्ट के बाद दो दिन तक प्रवेश प्रक्रिया चली। आज से कॉलेज में वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों के प्रवेश शुरू किए जाएंगे।
समर्थ पोर्टल पर मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद नगर के सभी डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। केएल डीएवी पीजी कॉलेज में भी बृहस्पतिवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। हालांकि उसी दिन मौसम खराब होने के चलते बच्चे कॉलेज नहीं पहुंच पाए। इसके बाद शुक्रवार को भी प्रथम मेरिट लिस्ट के हिसाब से प्रवेश दिए गए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करीब 120 सीटाें पर प्रवेश दिए गए। शनिवार यानी आज से वेटिंग लिस्ट वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को मेल कर आठ जुलाई को सुबह 10 बजे से दो बजे तक कॉलेज पहुंचने की जानकारी दी गई है। इसके बाद सोमवार से सेल्फ फाइनेंस वाले छात्रों के प्रवेश शुरू किए जाएंगे।