{"_id":"644ec0143d62c08cd70839f4","slug":"after-the-drizzle-lightning-struck-the-eye-roorkee-news-c-5-1-drn1065-144818-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बूंदाबांदी के बाद बिजली की आंख मिचौनी ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बूंदाबांदी के बाद बिजली की आंख मिचौनी ने किया परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में दोपहर बाद मौसम ने जैसे ही करवट ली बिजली की आंख मिचौनी भी शुरू हो गई। बार-बार बिजली ट्रिपिंग से जहां आम लोग परेशान हुए, वहीं व्यापारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे। इसके चलते मौसम दिनभर सुहावना बना रहा। हालांकि इस दौरान बिजली व्यवस्था भी ठीक रही, लेकिन दोपहर बाद करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी शुरू होते ही बिजली कट का सिलसिला भी शुरू हो गया। शाम के समय बार-बार बिजली ट्रिपिंग से लोग काफी परेशान हुए। वहीं इसका असर बाजार पर भी देखने को मिला। बाजार में घने बादलों के बीच बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। इसके चलते लोगों को जनरेटर और इनवर्टर का सहारा लेना पड़ा। वही निजी कार्यालयों में कामकाज करने वाले लोग भी बिजली कटौती से प्रभावित हुए। वहीं गृहणियों को भी शाम के समय बिजली कटौती होने से रसोई के काम प्रभावित हुए। उन्हें खाना बनाने से लेकर अन्य कामकाज निपटाने में दिक्कत हुई। वहीं मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी ने बताया कि मौसम बिगड़ने से एहतियात के तौर पर बिजली बंद की गई थी ताकि लाइन में कोई बड़ा फाल्ट न आए। हालांकि मौसम साफ होने के बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई थी।