{"_id":"675498de066d119d6507dd54","slug":"after-24-years-jhabreda-got-the-gift-of-buses-operations-will-start-from-monday-roorkee-news-c-5-1-drn1030-565150-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 24 साल बाद झबरेड़ा को मिली बसों की सौगात, सोमवार से संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 24 साल बाद झबरेड़ा को मिली बसों की सौगात, सोमवार से संचालन
विज्ञापन
I
IIआखिरकार 24 साल बाद झबरेड़ा कस्बे को सरकारी बसों के संचालन की सौगात मिल गई है। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन निगम मुख्यालय देहरादून की ओर से दो बसों का संचालन शुरू करने की हरी झंडी दी गई है। सोमवार से दोनों बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में ग्रामीणों को प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी से निजात मिल सकेगी। उत्तराखंड बनने के बाद से झबरेड़ा कस्बे के लोगों को सरकारी बसों की सुविधा नहीं मिली थी। ऐसे में कस्बे सहित 40 गांवों के लोग प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहनों पर भी निर्भर थे। हरिद्वार जाने के लिए यहां के लोगों को 21 किलोमीटर दूर रुड़की आना पड़ता था। यहां से सरकारी बस पकड़कर हरिद्वार समेत अन्य जगह जाते थे। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी गुड़ की मिठास घोलने वाले झबरेड़ा कस्बे के कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस परेशानी को अमर उजाला कई महीनों से प्रमुखता से उठा रहा है। 22 नवंबर के अंक में भी ‘झबरेड़ा में 24 साल से वादों में ही दौड़ रहीं रोडवेज बसें’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन निगम मुख्यालय के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। मुख्यालय की ओर से रुड़की डिपो प्रबंधन को दो बसें संचालित करने के आदेश जारी किए गए हैं। सोमवार से रुड़की से दोनों बसों का झबरेड़ा क्षेत्र के लिए संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में कस्बे के लोगों सस्ता और सुलभ सफर मिलेगा।I