{"_id":"6979084979775671ac0983e4","slug":"accused-of-pressuring-farmers-to-buy-medicine-roorkee-news-c-5-1-drn1027-888623-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किसानों पर दवा खरीदने का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किसानों पर दवा खरीदने का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन
जनपद की सहकारी समितियों में उर्वरकों की किल्लत पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने समितियों में उर्वरक के साथ ही किसानों को जबरन एक दवा भी खरीदने के लिए दबाव बनाने पर भी नाराजगी जताते हुए केंद्रीय मंत्री से इस बाबत कदम उठाने की मांग की है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह बसेड़ा ने केंद्रीय कृषि मंत्री को भेजे गए पत्र में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बावजूद इसके समितियों में अक्सर उर्वरक की किल्लत बनी रहती है। पर्याप्त उपलब्धता और कर्मचारियों को क्षेत्र में उर्वरक की मांग की जानकारी होने के बावजूद किसानों को उर्वरक नहीं मिलना कृत्रिम किल्लत पैदा किए जाने का संकेत है।
ऐसे में किसानों को बाजार से महंगे दाम पर उर्वरक खरीदने के लिए विवश होना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समितियों में किसानों को उर्वरक लेने पर एक दवाई भी खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दवा लेने पर ही उन्हें उर्वरक भी मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री से इस बाबत आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। जसवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। भाजपा सरकार में किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।