{"_id":"69303ca1b940e65aa6027efc","slug":"accused-of-entering-school-and-assaulting-girl-students-roorkee-news-c-5-1-drn1027-848289-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: स्कूल में घुसकर छात्राओं से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: स्कूल में घुसकर छात्राओं से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक पर स्कूल में घुसकर उसके बेटे व साथियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए कलियर थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित सत्तार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र और उसके साथी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं। बुधवार को करीब नौ बजे स्कूल का गेट बंद हो गया था। अध्यापक स्कूल के अंदर बच्चों को पढ़ा रहे थे कि क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने साथियों के साथ स्कूल के अंदर घुस आया।
उन्होंने उनके पुत्र और उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में बच्चे और एक अध्यापक भी घायल हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।