फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused arrested for life-threatening attack on woman

Roorkee News: महिला पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 04 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for life-threatening attack on woman
नाथूखेड़ी गांव में 30 सितंबर को महिला पर किया था हमला
विज्ञापन

मंगलौर। नाथूखेड़ी गांव में महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में मंगलौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और गमछा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को नाथूखेड़ी निवासी उर्वशी ने अपनी 37 वर्षीय मां पर जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवबंद क्षेत्र के जाटोला गांव निवासी शुभम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रारंभिक जांच में महिला पर हमला किए जाने की वजह से पैसों का लेनदेन सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदलता रहा। पुलिस के अनुसार, 3 अक्तूबर को टीम को आरोपी के झबरेड़ा रोड पर होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed