फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Absconding husband arrested for abetting suicide

Roorkee News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार पति गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Absconding husband arrested for abetting suicide
I
विज्ञापन

II18 सितंबर को केल्हनपुर गांव में हुई थी महिला की मौत, पांच पर दर्ज हुआ था केस
I
I
I
Iकेल्हनपुर गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी गुलशाना की शादी 2015 को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के केल्हनपुर गांव निवासी फारूख से हुई थी। आरोप है कि कुछ समय से महिला को परेशान किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को महिला की ससुराल में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया था।
विज्ञापन

I
Iमामले में मायके पक्ष ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें पति समेत पांच लोगों पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पति फारूख निवासी केल्हनपुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। तबसे आरोपी पति फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। वहीं, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पति फारूख को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed