{"_id":"654fba9b584c74be200382a9","slug":"a-young-man-riding-a-bike-was-beaten-up-and-the-bike-was-also-broken-roorkee-news-c-5-1-drn1030-285840-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बाइक सवार युवक से मारपीट, बाइक भी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बाइक सवार युवक से मारपीट, बाइक भी तोड़ी
विज्ञापन
I
IIशुक्रवार देर शाम कुछ युवकों ने रामपुर चुंगी पर की वारदात
I
I
I
Iशोर मचाने पर धमकी देकर हुए फरार, पुलिस को दी तहरीर
I
I बाइक सवार से कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर युवक धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड निवासी दीपक की कुछ युवकों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम वह बाइक से किसी काम से रामपुर चुंगी के पास गया था। इस बीच रंजिश रखने वाले चार युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर दी।
I
Iआरोप है कि युवकों ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख युवक धमकी देकर फरार हो गए। युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।I