फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man died in a collision between two bikes

Roorkee News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत

Sun, 09 Feb 2025 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
A young man died in a collision between two bikes
एक महिला को बचाने की कोशिश में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर निवासी सादिक (19) के पिता की रामपुर मंडी में ही आढ़त है। शनिवार रात करीब आठ बजे सादिक किसी काम से बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह रामपुर चुंगी पर पहुंचा तो एक महिला को बचाने की कोशिश में उसकी बाइक की सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन




सादिक और दूसरा बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सादिक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दोनों बाइकों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed