{"_id":"62850b69ba0bed161c06d7d5","slug":"a-young-man-caught-in-the-theft-of-lakhs-from-the-house-roorkee-news-drn412081452","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से लाखों की चोरी में एक युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से लाखों की चोरी में एक युवक दबोचा
विज्ञापन
भगवानपुर थाने में पकड़ा गया चोरी का आरोपी।
- फोटो : ROORKEE
पुलिस ने बंद मकान से लाखों की चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी नूरआलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 13 मई को वह मकान का ताला बंदकर औद्योगिक क्षेत्र में काम से चले गए थे। शाम के समय वह घर आए तो ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरा था और लाखों के जेवर गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम सूचना मिली थी कि ग्राम सिकंदरपुर के पास एक युवक चोरी के सामान के साथ खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कादिर निवासी ग्राम सिकंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से चेन, कुंडल, झुमकी, पायल और अन्य जेवर बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी सन्नवर, हसीन निवासी ग्राम सिकंदरपुर के साथ मिलकर चोरी की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।