{"_id":"5ace57eb4f1c1b5e3e8b4a19","slug":"81523472363-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाड़ क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध- हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाड़ क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध- हरीश रावत
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भगवानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माणक मजरा गांव में रविदास मंदिर में आयोजित सत्संग में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सांकेतिक उपवास भी रखा। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर घाड़ क्षेत्र के विकास को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया।
बुधवार को शाम छह बजे रविदास मंदिर में आयोजित सत्संग के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके समय में घाड़ क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए गए थे। कई गांवों में संपर्क मार्ग बनवाए थे। कई जगह पुल बनवाए थे। घाड़ क्षेत्र को विकास की पटरी से जोड़ने के लिए रोशनाबाद से बिहारीगढ़ मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दिलायी थी। अब इस मार्ग की निर्माण की स्थिति भी बहुत धीमी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय में भगवानपुर के युवाओं को स्थानीय फैक्ट्रियों में रोजगार भी दिलवाया गया था।
भाजपा सरकार के आते ही घाड़ क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट में छेड़छाड़ ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में की गई घोषणाओं पर भी अमल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विकास कार्य ठप से हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जल्द कांग्रेस पार्टी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।
इस अवसर पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश, मुनीर आलम, नासिर परवेज, सत्यपाल, मुनव्वर, मुकेश, देशराज आदि उपस्थित थे।