{"_id":"5b50c5204f1c1b35748b5cc7","slug":"71532020000-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 घंटे की देरी से पहुंची जम्मूतवी गोहावटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 घंटे की देरी से पहुंची जम्मूतवी गोहावटी एक्सप्रेस
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। लक्सर-रुड़की रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें दो से बारह घंटे देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को गर्मी में रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ी। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को रुड़की- लक्सर रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें दो से बारह घंटे देरी से पहुंची। इसमें जम्मूतवी से गोवाहटी जाने वाली लौहित एक्सप्रेस12 घंटे की देरी और फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस पांच घंटे की दरी से कानपुर सेंट्रल से जम्मू तवी जाने वाली कानपुर एक्सप्रेस दो घंटे की दरी से, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक घंटे की देरी से,लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से व उज्जैनी से देहरादून जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि रेलवे लाइनों पर मैंटेनेंस का काम चल रहा है। जिसके चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं।
विज्ञापन