{"_id":"5c927a25bdec22141f00e308","slug":"61553103397-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बारह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बारह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। श्री शांकुम्भरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली का एक्सल टूटने से चुड़ियाला के निकट पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। पुलिस व राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर-ट्राली से निकाला। वहीं भगवानपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सड़ौली गांव से एक ट्रैक्टर-ट्राली में करीब चालिस लोग सहारनपुर के श्री शांकुम्भरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। बुधवार सुबह करीब दस बजे श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से वापस लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली भगवानपुर-चुड़ियाला मार्ग पर चुड़ियाला के समीप पहुंची तो ट्रैक्टर के अगले पहिए का एक्सल टूट गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारेे पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार मचती देख राहगीरों व ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से निकाला और पुलिस को मामले के सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुट गई। पुलिस और ग्रामीणों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल श्रद्धालुओं को भगवानपुर सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद घायल श्रद्धालुओं को सिविल अस्पताल रुड़की में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कई घायल श्रद्धालुओं का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से भर्ती कराया गया है।
ये हुए घायल
सचिन, नेहा, आरव, अनीता, साक्षी, प्रिंस, प्रियांसी, बिलकेस, रचना, निधि, शिक्षा।