फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस व सिंचाई विभाग में टकराव बरकार

पुलिस व सिंचाई विभाग में टकराव बरकार

Wed, 28 Mar 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस व सिंचाई विभाग में टकराव बरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। ट्रैफिक पुलिस लाइन को खाली कराने के लिए यूपी सिंचाई विभाग के बीच पुलिस के बीच टकराव तेज हो गया है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर इस बाबत पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया हैं। पुलिस अधिकारी किसी भी हालत में ट्रैफिक पुलिस लाइन को खाली करने को तैयार नहीं है।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों ट्रैफिक पुलिस लाइन को लेकर पुलिस और यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी आमने-सामने है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी ट्रैफिक पुलिस लाइन को अवैध कब्जा करार देते हुए नोटिस पर नोटिस देने की कार्रवाई कर रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन्होंने इस भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। जिसे अब विभाग अपने कार्य में ले रहा है। पुलिस विभाग किसी भी सूरत में ट्रैफिक पुलिस लाइन को खाली करने के मूड में नहीं है। मंगलवार को एक बार फिर यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने खाली कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया हैं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने नोटिस तक लेने से मना कर दिया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया किसी भी सूरत में ट्रैफिक पुलिस लाइन को खाली नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed