फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   किसानों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

किसानों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Sat, 10 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
मंगलौर। बाहरी गन्ने की आवक पर प्रतिबंध न लगने से गुस्साए धरनारत किसानों ने सोमवार से आमरण अनशन की चेतावनी दी। इस दौरान किसानों ने स्थानीय किसानों की पर्ची पर उत्तर प्रदेश से लाई जा रहीं गन्ने की कई ट्रॉलियों को रोक कर वापस भेजा। परेशान किसानों ने मिल प्रबंधन से जनवरी तक का भुगतान जल्द करने की मांग की।
विज्ञापन

मंडावली गांव के किसान बाहरी गन्ना रोकने के लिए 27 जनवरी से धरने पर हैं। तब से लगातार किसान प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मंडावली के तीन किसान नेता चंद्रपाल बालियान, नीटू चौधरी और संजय बेनीवाल भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। इस पर एएसडीएम प्रेमलाल ने किसानों से बाहरी गन्ने को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। पूर्व भाकियू जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बालियान ने शनिवार को धरने पर कहा कि बाहरी गन्ने को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है। अब वह सोमवार से आमरण अनशन करेंगे। साथ ही उत्तम चीनी मिल प्रबंधन से जनवरी तक का भुगतान करने की भी मांग की। एसएसआई अजय कुमार ने धरनास्थल पर पहुंच कर किसानों से उनकी मांगों के बारे में जानकारी जुटाई। नीटू चौधरी, संजय बेनीवाल, चंद्रपाल बेनीवाल, जयकुमार, राजवीर, विन्नू, रितेश, जवादा, कर्म सिंह, मेहरु, गयूर, काला, वीरेंद्र आदि किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed