{"_id":"628fc26ddfe302511923633d","slug":"550-people-surrendered-ration-cards-roorkee-news-drn412867369","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्सर में 550 लोगों ने राशन कार्ड किए सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्सर में खाद्य आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड जमा करने के लिए लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
लक्सर खाद्य पूर्ति कार्यालय में अब तक 550 से अधिक अपात्र लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर करा दिए हैं। वहीं, रिकवरी के डर से पूर्ति विभाग कार्यालय के बाहर राशन कार्ड सरेंडर करने वालों की रोजाना लाइन लग रही है।
विज्ञापन
अपात्र लोग रोजाना राशन कार्ड सरेंडर कराने के लिए पूर्ति कार्यालय पहुंच रहे हैं। रोजाना कार्यालय पर लोगों की भीड़ लग रही है। हालांकि, राशन कार्ड धारकों में अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शुरुआती दौर में कहा गया था कि अपात्रों को राशन कार्ड सरेंडर करने की समय सीमा तय की गई है। समय सीमा के अंदर कार्ड सरेंडर नहीं करने पर घर-घर जाकर मुहिम चलाकर वसूली की जाएगी। जबकि सरकार का कहना है कि उसकी ओर से ऐसा कोई भी शासनादेश जारी नहीं किया गया है। सरकारी की ओर जारी शासनादेश के अनुसार प्रत्येक तहसील पर खाद्य विभाग कार्यालय को निर्देशित कर दिया गया है कि जो भी राशन कार्ड धारक अपात्र की सूची में आ रहे हैं। उन्हें जल्द से कार्ड सरेंडर कराने के लिए किसी भी माध्यम से सूचना दी जाए। जिसके लिए सभी कोटेदारों को सूचना दे दी गई है। उनसे अपने अपने क्षेत्र में मुनादी करवाने को कहा गया है। खाद्य पूर्ति निरीक्षक बबीता ने बताया कि अब तक कुल 550 से अधिक धारकों ने कार्ड सरेंडर करा दिए हैं। रोजाना कार्यालय में कार्ड सरेंडर की प्रक्रिया चल रही है। मानक के अनुसार कुछ लोग अपात्र की श्रेणी में आ रहे हैं, जिन्हें चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।