फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   550 people surrendered ration cards

लक्सर में 550 लोगों ने राशन कार्ड किए सरेंडर

Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
550 people surrendered ration cards
लक्सर में खाद्य आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड जमा करने के लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : ROORKEE
लक्सर खाद्य पूर्ति कार्यालय में अब तक 550 से अधिक अपात्र लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर करा दिए हैं। वहीं, रिकवरी के डर से पूर्ति विभाग कार्यालय के बाहर राशन कार्ड सरेंडर करने वालों की रोजाना लाइन लग रही है।
विज्ञापन

अपात्र लोग रोजाना राशन कार्ड सरेंडर कराने के लिए पूर्ति कार्यालय पहुंच रहे हैं। रोजाना कार्यालय पर लोगों की भीड़ लग रही है। हालांकि, राशन कार्ड धारकों में अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शुरुआती दौर में कहा गया था कि अपात्रों को राशन कार्ड सरेंडर करने की समय सीमा तय की गई है। समय सीमा के अंदर कार्ड सरेंडर नहीं करने पर घर-घर जाकर मुहिम चलाकर वसूली की जाएगी। जबकि सरकार का कहना है कि उसकी ओर से ऐसा कोई भी शासनादेश जारी नहीं किया गया है। सरकारी की ओर जारी शासनादेश के अनुसार प्रत्येक तहसील पर खाद्य विभाग कार्यालय को निर्देशित कर दिया गया है कि जो भी राशन कार्ड धारक अपात्र की सूची में आ रहे हैं। उन्हें जल्द से कार्ड सरेंडर कराने के लिए किसी भी माध्यम से सूचना दी जाए। जिसके लिए सभी कोटेदारों को सूचना दे दी गई है। उनसे अपने अपने क्षेत्र में मुनादी करवाने को कहा गया है। खाद्य पूर्ति निरीक्षक बबीता ने बताया कि अब तक कुल 550 से अधिक धारकों ने कार्ड सरेंडर करा दिए हैं। रोजाना कार्यालय में कार्ड सरेंडर की प्रक्रिया चल रही है। मानक के अनुसार कुछ लोग अपात्र की श्रेणी में आ रहे हैं, जिन्हें चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed