फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   50 mango trees were cut down

Roorkee News: आम के 50 फलदार पेड़ काटे

Tue, 14 Apr 2026 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
50 mango trees were cut down
भगवानपुर के चुड़ियाला मार्ग के पास काटे आम के पेड़। संवाद
कस्बे के चुड़ियाला मार्ग पर 50 से अधिक फलदार आम के पेड़ों की कटाई की सूचना मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये पेड़ बिना किसी वैध अनुमति के काटे गए हैं जो कि वन संरक्षण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से खड़े ये आम के पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण थे बल्कि आसपास के निवासियों के लिए भी लाभकारी थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वन विभाग के उप निरीक्षक आशुतोष नीम ने बताया कि पेड़ों की अवैध कटाई की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि पर्यावरण संतुलन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed