फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   42 observers started sugarcane survey

42 पर्यवेक्षकों ने शुरू किया गन्ना सर्वेक्षण

Wed, 26 May 2021 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
42 observers started sugarcane survey
गन्ना विकास परिषद ने लक्सर क्षेत्र में गन्ना सर्वे शुरू कर दिया है। 42 गन्ना पर्यवेक्षकों 15 जुलाई तक 262 गांवों में गन्ना सर्वे का कार्य पूरा करना होगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने सभी गन्ना पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर उन्हें निष्पक्ष ढंग से गन्ना सर्वे का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गन्ना विकास परिषद की ओर से हर बार अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गन्ना सर्वे का कार्य शुरू किया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना कर्फ्यू के चलते सर्वे लगभग एक माह की देरी से शुरू हो रहा है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया गन्ना विकास परिषद इस बार खुद किसानों के गन्ना सर्वे करा रहा है। मिल कर्मचारी गन्ना सर्वे के कार्य में हिस्सा नही लेंगे। गन्ना पर्यवेक्षक खेतों में पहुंचकर फीते व जंजीर के माध्यम से खेत की पैमाइश करेंगे। इस दौरान किसान खेतों में मौजूद रहकर गन्ना सर्वे कराएंगे। उन्होंने बताया कि सर्वे के लिए क्षेत्र को दो जोन में बांटा गया है। पहले जोन में 30 और दूसरे जोन में 12 गन्ना पर्यवेक्षक सर्वे करेंगे। लक्सर विकास समिति के विशेष सचिव गौतम सिंह नेगी ने कहा कि गन्ना सर्वे के कार्य का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

--
किसानों को ये देना होगा
जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप वर्मा ने बताया कि जब गन्ना पर्यवेक्षक खेतों में सर्वे करने पहुंचेंगे तो किसानों को सही जानकारी देनी होगी। साथ ही गन्ना क्षेत्रफल के संबंध में घोषणापत्र भी देना होगा। घोषणापत्र देने वाले किसान का मिल से सट्टा नहीं होगा। घोषणापत्र के साथ किसानों को आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक की पासबुक की फोटो कॉपी खसरा-खतौनी की नकल भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed