फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। मौसम विभाग की ओर से हरिद्वार समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट किया है। हालांकि गंगा का जलस्तर सामान्य है, लेकिन अलर्ट के चलते ग्रामीणों की धड़कने बढ़ी हुई है।

बरसात के दिनों में अक्सर गंगा व सोलानी नदी खादर क्षेत्र के लिए तबाही का मंजर बनती रहती है। बाढ़ से बचाव के लिए गंगा और सोलानी के तटबंधों का निर्माण कराया गया है। प्रशासन गंगा व सोलानी नदी के जलस्तर पर पल-पल नजर रखे है, वहीं बाढ़ राहत चौकियां भी स्थापित की गई है। ताकि समय रहते जन और धनहानि को बचाया जा सके। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए हरिद्वार समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला आपदा विभाग सतर्क हो गया है। जिला आपदा प्रबंधक अधिकारी ने सभी बाढ़ राहत चौकियों और अधिकारियों को ई-मेल आदि के माध्यम से अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि इसके दूसरी ओर गंगा का जलस्तर सामान्य चल रहा है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर बारह बजे गंगा का जलस्तर 291.75 मीटर था। जो कि चेतावनी लेवल 293 मीटर से काफी नीचे है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण बाढ़ राहत चौकियों, अधिकारियों और एक-दूसरे से गंगा के जलस्तर का जायजा लेते रहे, लेकिन गंगा का जलस्तर सामान्य होने के कारण ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed