फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कांवड़ में सुरक्षा व्यवस्था रहे दुरुस्त: एसपी देहात

कांवड़ में सुरक्षा व्यवस्था रहे दुरुस्त: एसपी देहात

Wed, 18 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ में सुरक्षा व्यवस्था रहे दुरुस्त: एसपी देहात

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने कांवड़ मेले को देखते हुए अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चौराहों, रोडवेज समेत हाईवे पर जगह-जगह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

मंगलवार देर रात एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने सिविल लाइंस कोतवाली में कोतवाली प्रभारियों, थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान एसपी देहात ने कहा कि कांवड़ मेले को देखते हुए सभी थानाध्यक्ष अभी से सुरक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर लें। अपने-अपने क्षेत्र में लगने वाले भंडारों की सूची भी अपने पास रखें। इसके अलावा होटलों, धर्मशालाओं समेत अन्य स्थानों पर रुकने वाले लोगों पर भी पैनी नजर रखें। एसपी देहात ने कहा कि कांवड़ मेले को देखते हुए खासकर कांवड़ पटरी, हाईवे व रोडवेज बस स्टैंड पर सुरक्षा का गंभीरता से ध्यान रखा जाए। अगर कोई संदिग्ध लगता है तो उसे तुरंत पूछताछ करें और पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही उसको जाने दिया जाए। बैठक में सीओ रुड़की एसके सिंह, सीओ मंगलौर परीक्षित कुमार, इंस्पेक्टर साधना त्यागी, इंस्पेक्टर मंगलौर गिरीशचंद शर्मा, भगवानपुर थानाध्यक्ष राजीव चौहान समेत एसआई प्रशांत बहुगुणा, एसआई उमेश कुमार, कुंवर राम आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed