{"_id":"5abd3af04f1c1b94618b461d","slug":"41522350832-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह से बैंक के चक्कर काट रहा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह से बैंक के चक्कर काट रहा पीड़ित
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर (ब्यूरो)। एटीएम से रुपये नहीं निकलने के मामले में पीड़ित डेढ़ माह से बैंक का चक्कर काट रहा है। उधर, बैंक अधिकारी पीड़ित को सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं।
नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी मोहम्मद अली 11 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। आरोप है कि उसने एटीएम से दस हजार निकाले थे पर, एटीएम से सिर्फ पांच सौ रुपये ही निकले। कुछ देर बाद मोहम्मद अली के मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने इस संबंध में पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन, डेढ़ माह से अधिक का समय होने के बाद भी पीड़ित के खाते में साढ़े नौ हजार रुपये वापस नहीं आए। मोहम्मद अली का कहना है कि बैंकों के लगातार चक्कर लगा रहा है, लेकिन अधिकारी जल्द ही खाते में रकम वापस आने का हवाला देकर मामले को टाल रहे हैं।