{"_id":"6ace3b4407dadd41790f75fb","slug":"kisan-morcha-gearing-up-to-make-the-october-15-kisan-mahapanchayat-a-success-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1089454-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 15 अक्तूबर की किसान महापंचायत को सफल बनाने में जुटा किसान मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 15 अक्तूबर की किसान महापंचायत को सफल बनाने में जुटा किसान मोर्चा
विज्ञापन
उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से 15 अक्तूबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को मोर्चा पदाधिकारियों ने कलियर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर किसानों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी का खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना होगा।
उत्तराखंड किसान मोर्चा का रुड़की तहसील परिसर में 19 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। मोर्चा किसानों की छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। इनमें स्मार्ट मीटर का विरोध और शुगर मिलों से संबंधित बकाया गन्ना भुगतान समेत अन्य मांगें शामिल हैं। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है लेकिन अब तक मांगों का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इसी के विरोध में 15 अक्तूबर को किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड़ ने कहा कि सरकार किसानों और गरीब तबके की समस्याओं को लगातार अनसुना कर रही है। लंबे समय से धरना देने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
मंगलवार को भारापुर भौंरी, भारापुर, डेरा, सोहलपुर, रांगड़वाला, मसाही, कलियर, मुकरपुर, बेलड़ा और बेलड़ी समेत कई गांवों में संपर्क किया गया। उन्होंने किसानों से महापंचायत में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने की अपील की। चौ. गुलशन रोड़ ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो किसान अब आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।