फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shatakshi won the gold medal at the Taekwondo Championship

Roorkee News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शताक्षी ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 13 Oct 2026 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Shatakshi won the gold medal at the Taekwondo Championship
कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक की एआईएमएल शाखा की छात्रा शताक्षी ने 31वीं हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट सब-जूनियर अंडर-59 किलोग्राम क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शानदार प्रदर्शन के लिए शताक्षी को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छात्रा की इस उपलब्धि पर पॉलिटेक्निक के प्राचार्य मेजर फणीन्द्र मिश्रा और चेयरमैन विंग कमांडर मोहित गर्ग ने संस्थान परिसर में उसे सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रा ने संस्थान को गौरवान्वित किया है। इस दौरान मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष मनोज सैनी और जितेंद्र सैनी ने शताक्षी को आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, रमन पाल, कुलदीप त्यागी और विपिन जैन ने भी छात्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद में भाग लेना जरूरी है। शताक्षी की सफलता से संस्थान में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed