फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रेलवे पुल की सेहत पर नजर रखेगी डिवाइस

रेलवे पुल की सेहत पर नजर रखेगी डिवाइस

Fri, 02 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
रेलवे पुल की सेहत पर नजर रखेगी डिवाइस
रुड़की। आने वाले दिनों में उत्तर रेलवे के पुलों की सेहत पर एक विशेष प्रकार की डिवाइस नजर रखेगी। पुल के क्षतिग्रस्त होने या खतरा होने पर डिवाइस कंट्रोल को एसएमएस के जरिए सूचना देगी। इससे समय रहते रेल प्रबंधन तत्काल कार्रवाई करते हुए हादसे पर अंकुश लगा सकेगा। इस विशेष डिवाइस का प्रयोग डब्लूसीआर (पश्चिम मध्य रेलवे) ने अपने रेलवे पुलों पर करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों देश के सबसे बड़े रेलवे जोन एनआर (उत्तर रेलवे) के पुलों में यह डिवाइस लगाई जाएगी।
विज्ञापन

देश में हजारों की संख्या मेें रेलवे पुल नदियों के ऊपर बने हैं। आमतौर पर बारिश और बाढ़ के कारण रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। बीते साल बाढ़ के कारण डब्लूसीआर (पश्चिम मध्य रेलवे) में एक रेलवे पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना के बाद से जागे अधिकारियों ने नदियों के रेलवे पुलों में डिवाइस लगाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक रेलवे पुल या पुलिया को नुकसान पहुंचने पर यह डिवाइस एसएमएस द्वारा इंजीनियरिंग विभाग, संबंधित अधिकारी और कंट्रोल को सूचित करेगी। इससे समय रहते ट्रेनों के संचालन को रोककर किसी अप्रिय घटना पर अंकुश लगाया जा सकेगा। प्रदेश में कई रेलवे पुल नदियों के ऊपर बनें हैं। हर साल आने वाली बाढ़ के कारण इन पुलों पर खतरा मंडराता रहता है। बीते साल कोटद्वार में बाढ़ के चलते एक रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। रेल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अब उत्तर रेलवे अपने पुलों में डिवाइस लगाने की तैयारी में है। प्रारम्भ में महत्वपूर्ण रेलवे पुलों को चिहिंत कर डिवाइव लगाई जाएगी। रुड़की का गंगनहर प्रदेश के प्रमुख पुलों में से एक है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक नदी का जलस्तर जब खतरे के निशान के ऊपर हो जाता है। तब पुल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। यह विशेष डिवाइस रेलवे पुल के डेंजर लेवल पर लगाई जाती है। जैसे ही नदी का पानी डेंजर लेवल पर आता है। डिवाइस सक्रिय हो जाती है। साथ ही एसएमएस के जरिए सूचना देने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलों में डिवाइस लगाए जाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। खतरा होने पर डिवाइस सूचना भेजती हैक
आईएस सिद्दकी, पीआरओ भोपाल, डब्लूसीआर
जल्द यह विशेष डिवाइस उत्तर रेलवे के पुलों में लगाई जाएगी। इससे रेल हादसों पर अंकुश लगेगा।
-- नितिन चौधरी, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed