फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   41 thousand rupees were cheated by pretending that the debit card was blocked

Roorkee News: डेबिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर 41 हजार ठगे

Sat, 05 Oct 2024 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
41 thousand rupees were cheated by pretending that the debit card was blocked
I
विज्ञापन

IIफैक्टरीकर्मी है पीड़ित, पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की उठाई मांग
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्टरीकर्मी को डेबिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर खाते से 41 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी राजू हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक फैक्टरी में कर्मचारी है। उसके मोबाइल पर शुक्रवार देर शाम एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एक बैंक का अधिकारी बोल रहा है। उसने बताया कि उनका डेबिट कार्ड ब्लॉक होने वाला है इसलिए वह अपने कार्ड का नवीनीकरण करा लेें। उसने कार्ड को ऑनलाइन नवीनीकरण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

I
Iसाथ ही उसने उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उसने लिंक को ओपन कर कार्ड के नवीनीकरण से जुड़ी सभी औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 41 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। पीड़ित ने उस नंबर पर फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। खाते से रकम की निकासी का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। यह मैसेज देख उनके होश उड़ गए। शनिवार को बैंक में जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनके खाते से किसी दूसरे बैंक खाते में यह रकम ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। मामले को साइबर सेल को भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed