फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लूट की रकम बरामदगी पर दस-दस साल की सजा

लूट की रकम बरामदगी पर दस-दस साल की सजा

Wed, 20 Mar 2019 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
लूट की रकम बरामदगी पर दस-दस साल की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। आठ साल पहले एक किसान को गोली मारकर एक लाख रुपये लूट की घटना के बाद लूट की रकम बरामद होने पर लक्सर एडीजे कोर्ट ने पांच लोगों को दस-दस साल की सजा सुनाई है। इसी के साथ ही उन पर बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें दो-दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन

लक्सर के अपर जिला जज कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता भूपेश्वर ठकराल ने बताया कि खानपुर गांव निवासी मूलचंद गन्ना खरीदने और बेचने का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2011 में मूलचंद शेरपुर कलां गांव के पास स्थित अपने तौल कांटे पर बैठा हुआ था। इसी बीच कुछ बदमाशों ने उसपर गोली मारकर एक लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। मामले में मूलचंद के बेटे ने सभी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में धर्मेंद्र पुत्र रफल सिंह निवासी राजकमलपुर पुरकाजी, विकल पुत्र विनोद निवासी तेजलहेड़ा छपार, सलमान पुत्र शेर अली निवासी कासमपुर छपार, राजीव उर्फ शशिकांत पुत्र धर्म सिंह निवासी बिजोपुरा छपार, नितिन उर्फ पंडित पुत्र सुरेश निवासी पिराड़ी छपार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पांचों के पास से लूट की रकम बरामद की थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। तब से सुनवाई लक्सर एडीजे कोर्ट में चल रही थी। मामले में सुनवाई के बाद अपर जिला जज अंबिका पंत ने पांचों आरोपियों को लूट का माल बरामद होने का दोषी मानते हुए दस-दस साल की सश्रम कैद व बीस-बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इतना ही नहीं जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को दो-दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को लूट और गोली मारने की धाराओं से दोष मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

किसान पर फायर झोंकने के आरोप में बरी
लक्सर। बदमाशों द्वारा जिस समय मूलचंद को गोली मारकर एक लाख रुपए की नकदी लूटी गई थी। आरोप था कि उस समय आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान सियाराम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया था। किसान को दौड़ता देख बदमाशों ने उसके ऊपर भी फायर झोंक दिया था। इसमें सियाराम बाल-बाल बच गया था। सियाराम ने इस मामले में सभी बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन इस मामले में कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed