फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dev's determination wins gold; Roorkee's son shines in shooting

Roorkee News: देव के हौसले ने जीता सोना, निशानेबाजी में चमका रुड़की का लाल

Mon, 24 Aug 2026 05:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Dev's determination wins gold; Roorkee's son shines in shooting
केंद्रीय विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र देव बालियान (16) ने शूटिंग प्रतियोगिता में एक बार फिर गोल्ड मेडल हासिल किया है। सुनने की क्षमता नहीं होने के बावजूद देव लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उ
विज्ञापन

20 से 23 अगस्त के बीच देहरादून की शूटिंग रेंज में 21वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल-कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में राइफल, पिस्टल और शॉटगन के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डाउन कॉलोनी रेलवे क्वार्टर रुड़की निवासी देव बालियान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

देव के दादा देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से सिसौली, जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। देव के पिता राहुल कुमार बालियान रुड़की रेलवे स्टेशन के विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय देव सुन नहीं सकता लेकिन अपनी इस कमी को कभी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी वह मई में प्री-स्टेट 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। कोच दीपक सैनी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से होने के बावजूद देव उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश का भी नाम रोशन कर रहा है। परिवार और उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed