फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   29 thousand cheated by the employee by becoming a bank officer

साइबर ठगों कंपनी कर्मचारी से ठगे 29 हजार

Sun, 13 Feb 2022 08:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
29 thousand cheated by the employee by becoming a bank officer
साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर कंपनी कर्मचारी से हजारों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच के लिए मामला साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी अनिल कुमार एक कंपनी में कर्मचारी हैं। शनिवार देर शाम उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक अधिकारी बात कर रहा है। बैंक की ओर से अपने ग्राहकों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए ग्राहक का बैंक खाता और एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी ली जा रही है। उसके झांसे में आकर उन्होंने बैंक खाता और एटीएम का नंबर बता दिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 29 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। आननफानन में उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल कर अपना एटीएम कार्ड बंद करवाया। साथ ही रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed