फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   25 to 35 percent of wheat crop wasted

25 से 35 फीसद गेहूं की फसल बर्बाद

Fri, 07 Apr 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 07 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
 बारिश के साथ आई हवाओं एवं ओलावृष्टि से कृषि एवं प्रशासन के आकलन में 25 से 35 प्रतिशत तक गेहूं की फसल को नुकसान होना सामने आया है, हालांकि दोनों विभागों प्रथम सर्वे अलग आने से आज शनिवार से राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गांव-गांव जाकर वास्तविक सर्वे करेगी। इसके बाद नुकसान का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन


जनपद में करीब 46 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल खड़ी है। किसान इसे काटकर घर लाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बुधवार से हवाओं के साथ-साथ बूंदा-बांदी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार रात तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। इसका जायजा लेने के लिए प्रशासनिक एवं कृषि अधिकारियों के निर्देश पर लेखपालों एवं कृषि कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सर्वे किया, लेकिन अब जो नुकसान के आकलन की रिपोर्ट लेखपाल दे रहे हैं उसमें 25 प्रतिशत तक नुकसान होना बता रहे हैं। इसके अलावा मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी के निर्देश पर कृषि विभाग के कर्मचारियों ने नुकसान का जायजा लिया। उसमें वह 35 प्रतिशत तक नुकसान होने का दावा कर रहे हैं। इसी को देखते हुए जिला जिला प्रशासन ने राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम को संयुक्त रूप से सर्वे करने के निर्देश जारी किए हैं। आज शनिवार से दोनों विभागों की संयुक्त टीम गांव-गांव जाकर गेहूं की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट अपनी-अपनी तहसीलों में जमा कराएंगे।
विज्ञापन



राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम संयुक्त रूप से शनिवार से फार्मर-टू फार्मर योजना के तहत नुकसान का सर्वे करेगी। उसके बाद ही असल रिपोर्ट सामने आ पाएगी। दोनों संयुक्त रूप से सर्व कर रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी, हरिद्वार

आम एवं सरसों की फसल को भी नुकसान
बृहस्पतिवार देर शाम हुई बारिश से आम का बौर भी झड़ गया। साथ ही जई, सरसों, मसूर को भी नुकसान पहुंचा। किसान मांगेराम ओमसिंह, विजयपाल, मेनपाल, सुनील राणा ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार थी, लेकिन ओलावृष्टि से दाने गिर गए। हर चारा भी खत्म हो गया है। इन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। कुड़कावाला निवासी सुरेंद्र सिंह, बेदपाल सिंह, बदरजुड़ निवासी इमरान चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में गांव में थोड़ी भूमि है। इनमें खड़ी फसल भी खराब होने से वह सड़क पर आ गए हैं। भगवानपुर क्षेत्र के किसान अनिल चौधरी, राजकुमार, मनोज, मामचंद आदि ने मुआवजा की मांग की है।


किसान संगठनों ने मांगा मुआवजा
उत्तराखंड किसान मोर्चा की बेलड़ा में हुई बैठक में अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि बृहस्पतिवार को आई दैवी आपदा से किसान की गेहूं की फसल तबाह हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से किसानों ने कर्ज माफ कर दिया है। इससे उत्तराखंड सरकार को भी किसानों का फसली ऋण माफ कर देना चाहिए। मौके पर अनिल सैनी, चौधरी राजेंद्र सिंह, संदीप रोड़, महक सिंह, रमेश, विनोद रोड़, पंडित कालूराम, मान सिंह, जितेंद्र, अनिल, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय किसान यूनियन ने भी तहसील पहुंचकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित को ज्ञापन देकर नष्ट हुई फसलों का मुआवजा एवं सरकार से ऋण माफ करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, लोकेश कुमार, राकेश लौहान, मांगेराम, रामपाल सिंह, सुरेंद्र राठी, विरेंद्र लालू, सुखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed