फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Electric bus service launched from Roorkee to Delhi

Roorkee News: रुड़की से दिल्ली के लिए शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा

Mon, 24 Aug 2026 05:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Electric bus service launched from Roorkee to Delhi
नगर से दिल्ली और मोदीनगर जाने वाले यात्रियों के लिए सोमवार को इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की गई। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेवा शुरू होने से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को आवागमन का एक और सुविधाजनक विकल्प मिल गया है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि निजी स्तर पर संचालित इन इलेक्ट्रिक बसों का रुड़की से मोदीनगर और दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो बसों का संचालन किया जाएगा। बसें रुड़की रोडवेज बस अड्डे से निर्धारित समय पर रवाना होगी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


वातानुकूलित बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इससे यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। दिल्ली मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में उत्साह है। इस दौरान एआरटीओ (प्रशासन) जितेंद्र चंद्र बहादुर, परिवहन प्राधिकरण सदस्य संजय अरोड़ा, हरदीप सिंह, विशाल वर्मा और संजीव तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर तक पूरा होगा रुड़की रोडवेज बस अड्डे का कायाकल्प
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुभारंभ के बाद रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर ग्रामीण विकास विभाग के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को नवंबर तक बस अड्डे के कायाकल्प का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और निर्माणाधीन अन्य स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूरे करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed