फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   24 hours power failure in Mangalore

24 घंटे बिजली रही ठप, एक लाख की आबादी ने झेली परेशानी

Fri, 09 Sep 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
24 hours power failure in Mangalore
कस्बा समेत देहात क्षेत्र में करीब 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने से एक लाख की आबादी परेशान रही। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, लोग पानी के लिए भी तरसते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम करीब छह बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार देर शाम तक 24 घंटे बीतने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। विद्युत आपूर्ति बंद होने से कस्बे की करीब 70 हजार की आबादी और करीब छह गांवों को मिलाकर एक लाख की आबादी को 24 घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रातभर बिजली नहीं आने के कारण शुक्रवार सुबह पानी के लिए भी लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बिजली नहीं होने से लोगों के मोटर भी ठप हो गए। इसके अलावा कस्बे व आसपास में लगी उद्योग इकाई भी ठप पड़ी रही। सरकारी कार्यालयों में भी शुक्रवार को सभी कार्य ठप रहे। नागरिकों का आरोप है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उपखंड अधिकारी अक्षय कपिल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में तकनीकी फाल्ट आने के कारण मंगलौर बिजली घर पर विद्युत सप्लाई नहीं पहुंच पा रही थी। इस कारण 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त करने के बाद शुक्रवार देर शाम बिजली सप्लाई को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed