फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   धूमधाम से निकली भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा

धूमधाम से निकली भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा

Fri, 30 Mar 2018 12:43 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा
रुड़की। महावीर जयंती पर बृहस्पतिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ सजी झांकियों से सत्य, अहिंसा, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इससे पहले मंदिर सभागार में श्रीजी का मंगलाचरण के साथ नित्य नियम पूजन अर्चन तथा पारंपरिक ढंग से मस्तिकाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर की शोभायात्रा कानून गोयान स्थित जैन मंदिर से आरंभ हुई। जैन समाज के प्रधान साधुराम जैन ने मंदिर भवन पर ध्वज फहराकर भगवान की शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भगवान महावीर के स्वरूपों से सजी झांकियों और बैंडबाजों से साथ शोभायात्रा मेन बाजार, नगर निगम पुल, सिविल लाइंस, रुड़की टाकीज चौराहा, हरिद्वार रोड, मलकपुर चुंगी होते हुए आदर्शनगर, हरिद्वार रोड स्थित आदिनाथ जैन मंदिर पहुंची, जहां परंपरागत ढंग से पांडुक शिला पर भगवान का अभिषेेक किया गया। उसके बाद यहां से यह शोभायात्रा बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला पहुंची। जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान की आराधना के साथ नृत्यगान आदि किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर जैन संत मुनिश्री अनुज सागर महाराज ने जनसमूह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान महावीर स्वामी सिर्फ जैन समाज के ही नहीं अपितु मानव समाज के आराध्य हैं। इस दौरान जैन धर्म प्रचारिणी सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन शास्त्री ने कहा कि अहिंसा के शंखनाद से ही मानवता जीवित रह सकती है। भगवान महावीर के समता, समानता, समन्वय, शांति और परस्पर सामंजस्य जैसे जन कल्याणकारी उपदेशों के क्रियान्वयन से ही सामाजिक विषमता तथा अशांति दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व नगर विधायक सुरेश चंद जैन, अजय दिगंबर व प्रधान साधुराम जैन ने सिविल लाइंस महावीर चौक स्थित अहिंसा स्तंभ पर सामूहिक ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेशचंद जैन, प्रधान साधुराम जैन, प्रो. पीके जैन, जैन सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, पीसी जैन, अनिल जयभारत, मंत्री प्रदीप जैन, अरिंजय जैन, महिला जैन अध्यक्ष सुगंध जैन, एडवोकेट योगेश जैन, मुकेश पटवारी, मंत्री सविता जैन, एनके जैन, उत्तम जैन, विरेंद्र कुमार जैन, अजय जैन, अवनीश जैन, एमके जैन, आनंद हकीम, प्रद्युमन जैन, प्रवीन कुमार, अरुण जैन, विनोद जैन, सुधीर कुमार, संजय जैन, अकलंक जैन, आरके जैन, सतीश जैन, गौरव जैन, इंजीनियर निश्चय निपुण जैन,,अशोक जैन, अनिता मनोज, अवनीश जैन, नवीन मनु, कविता जैन, रानी, निधि, निम्मी, स्मृति जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed