{"_id":"5b58b76d4f1c1b6f668b5624","slug":"171532540781-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ में भंडारे करने वालों को लगाने होंगे सीसी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ में भंडारे करने वालों को लगाने होंगे सीसी कैमरे
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। कांवड़ यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। महज दो दिन बाद कांवड़ पटरी भगवा रंग में नजर आने लगेगी। इस बार कांवड़ मेले के दौरान लगने वाले भंडारे सीसीटीवी की नजर में रहेंगे। भंडारा संचालकों की ओर से सीसीटीवी एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने पर ही उन्हें अनुमति दी जाएगी। यह निर्णय बुधवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में लिया।
बुधवार को बोट क्लब स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैरिकेडिंग लगाने और रूट प्लान पर भी चर्चा की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने कहा कि कांवड़ सीजन में समाजसेवी संस्थाएं भंडारों का आयोजन करती हैं। इस बार कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हीं शिविरों को अनुमति दी जाएगी, जो सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। साथ ही शिविरों में शौचालयों एवं डस्टबिन आदि की व्यवस्था भी करनी होगी। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने एसपीओ की सूची तैयार कर उनके कार्य आवंटन के दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ में यातायात व्यवस्था के दौरान पुलिस को संयमित व्यवहार करने पर जोर दिया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिपेंद्र सिंह ने शहर के भीतर बैरिकेडिंग लगाने के बारे में बताया। बैठक में शहर के जिम्मेदार लोगों से कांवड़ संचालन व्यवस्था को लेकर राय मांगी गई। इस दौरान सीओ एसके सिंह, एएसडीएम प्रेमलाल, तहसीलदार मंजीत सिंह, नवीन गुलाटी, भरत कपूर, हाजी इकबाल, दिनेश शर्मा, दीपक लाकवान समेत आदि मौजूद रहे।
कांवड़ मार्ग पर लगेंगे बैरिकेडिंग
नगर निगम पुल के समीप, चंद्रशेखर चौक सिविल लाइंस, बोट क्लब तिराहा, एसीबीआई तिराहा, गणेशपुर पुल।
पांच से कांवड़ियों के हवाले होगा हाईवे
पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से कांवड़ पटरी पर ही संचालित करने की योजना तैयार की है। ट्रैफिक इंसपेक्टर बिपेंद्र सिंह ने बताया कि पांच अगस्त से डाक कांवड़ चलने की उम्मीद है। डाक कांवड़ हाईवे पर संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से जल लेकर आने वालों के लिए हाईवे पर वन-वे व्यवस्था रहेगी। जबकि जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचने वाले लोगों को बाया लक्सर होकर गुजारा जाएगा। दिल्ली से आने वाले कावंड़ियों को मंगलौर, लंढौरा से लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा। जबकि सहारनपुर एवं पंजाब व हरियाणा से आने वाले लोगों को रुड़की में मिलिट्री तिराहे से लक्सर रूट से हरिद्वार के लिए रवाना किया जाएगा।