{"_id":"5b4f6def4f1c1b3b748b58bb","slug":"171531932143-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने सड़कों पर उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षक संगठन संयुक्त रूप से 22 जुलाई को सोलानी पार्क से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (जेएम) कार्यालय तक रैली निकलेंगे। इससे पहले शिक्षक संगठनों ने बुधवार से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है।
सरकार ने 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को नई पेंशन योजना लागू की है। जिसका शिक्षक लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके लिए उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, उत्तराखंड बेेसिक सीनियर शिक्षक संघ ने संयुक्त बैठक की है। निर्णय लिया गया है कि बुधवार से शिक्षक हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 22 जुलाई को सभी संगठन संयुक्त रैली निकालेंगे। रैली सोलानी पार्क से शुरू होकर जेएम कार्यालय पहुंचेगी। वहीं जेएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन और हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी ने मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन