फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मंडावली में तीन किसान नौ घंटे तक भूख हड़ताल पर रहे

मंडावली में तीन किसान नौ घंटे तक भूख हड़ताल पर रहे

Fri, 09 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंडावली में तीन किसान नौ घंटे तक भूख हड़ताल पर रहे
मंगलौर। मंडावली में बाहरी गन्ना रोकने में प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने के विरोध में किसानों का 27 जनवरी से धरना जारी रहा। धरने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर तीन किसान भूख हड़ताल पर बैठ गए है। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल बालियान ने कहा कि किसानों ने सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है अगर प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडावली के किसानों का बाहरी गन्ना रोकने की मांग को लेकर 27 जनवरी से धरना जारी है। बृहस्पतिवार किसानों ने धरने को भूख हड़ताल पर तब्दील कर दिया। पहले दिन चंद्रपाल बालियान, नीटू चौधरी व संजय बेनीवाल बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे भूख हड़ताल पर बैठ गए। पूर्व भाकियू जिलाध्यक्ष चंद्र पाल बालियान ने कहा कि बाहरी गन्ने को रोकने के लिए प्रशासन की उदासीनता के चलते सांकेतिक भूख हड़ताल की गई है। इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। तीन किसान रोज सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान प्रदीप बेनीवाल, चंद्रपाल बेनीवाल, दीपक बालियान, जयकुमार मुखिया, जितेंद्र, राजू, कृष्णपाल, विनीत राणा नीटू चौधरी आदि धरने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed