{"_id":"5bec784abdec2269ba10d3f3","slug":"161542223946-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजीवन अस्पताल सील, टीम से उलझे संचालक और कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजीवन अस्पताल सील, टीम से उलझे संचालक और कर्मी
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल के निर्देश पर अस्पताल सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम से अस्पताल संचालक और कर्मचारी उलझने लगे। टीम और अस्पताल संचालक की तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे अस्पताल के बाहर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल को सील कराया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल और सीएमएस डॉ.चक्रपाणि के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार देर रात नगर के तीन अस्पतालों पर छापामारी की थी। इस दौरान टीम ने रुड़की जेल के सामने जनजीवन अस्पताल के दस्तावेजों को खंगाला था। दस्तावेजों में कई खामियां पाई गई थीं। इस पर जेएम ने अस्पताल को सील करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अस्पताल में मरीज भर्ती होने पर जेएम ने बुधवार को मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाकर सील करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सीएमएस डॉ.चक्रपाणि स्वास्थ्य टीम के साथ जनजीवन अस्पताल सील करने पहुंचे। अस्पताल सील की कार्रवाई के विरोध में अस्पताल संचालक व कर्मचारी टीम से उलझ गए और हंगामा करने लगे। टीम के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। इससे अस्पताल के बाहर दिल्ली-दून हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। विरोध को देखते हुए सीएमएस ने सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे लोगों को फटकार लगाकर शांत कराया। इसके बाद टीम ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर सील की कार्रवाई की। सीएमएस डॉ. चक्रपाणि ने बताया कि जेएम के निर्देश पर अस्पताल सील की कार्रवाई की गई है।