{"_id":"5abd39f44f1c1bd7618b46de","slug":"161522350580-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीम से पैसा निकालने के लिए पूरे शहर की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीम से पैसा निकालने के लिए पूरे शहर की परिक्रमा
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर के अधिकतर एटीएम में पैसे न होने से लोग बृहस्पतिवार को दिनभर भटकते रहे। आधे से ज्यादा एटीएम या तो खाली थे या फिर तकनीकी खामी के चलते नोट नहीं ‘उगल’ रहे थे। कई एटीएम से केवल बड़े नोट मिलने से लोग परेशान थे। अमर उजाला की टीम सुबह सिविल लाइन स्थित चंद्रशेखर चौक, रेलवे स्टेशन और बीएसएम तिराहे स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पहुंची तो यह सभी एटीएम खराब थे। नीलम टाकीज चौराहे स्थित आईडीबीआई बैंक और यूनियन बैंक का एटीएम भी खाली था। सिविल लाइन स्थित यूनियन बैंक का एटीएम खराब था। डाकघर के एटीएम में कैश नहीं था। सिविल लाइन स्थित स्थित अल्मोड़ा अर्बन को-ओपरेटिव बैंक के एटीएम में केवल 2000 रुपये के नोट निकल रहे थे। जिसके वजह से लोग परेशान थे।
एटीएम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं
एटीएम में आए दिन हो रही ठगी से भी बैंक प्रबंधक सबक नहीं ले रहे हैं। हालत यह है कि अधिकतर एटीएम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बुधवार दोपहर 1:40 बजे सिविल लाइन स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम के अंदर एक युवक काफी देर तक बैठा रहा, लेकिन बैंक प्रबंधन की ओर से उस युवक से इतनी देर तक एटीएम केबिन के अंदर रहने का कारण नहीं पूछा। एटीएम में सुरक्षाकर्मी को लेकर बैंक मैनेजर भगवान मिश्रा ने कहा कि सुरक्षाकर्मी की तैनाती को लेकर अधिकारियों से पत्र व्यवहार किया गया है, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।
एक माह से एटीएम खराब, तीन सुरक्षाकर्मी तैनात
भगवानपुर। इकबालपुर-पुहाना मार्ग पर नन्हेड़ा-अनंतपुर गांव में स्टेट बैंक का एटीएम एक माह से खराब पड़ा हुआ है। फिर भी इस एटीएम की सुरक्षा में दिन रात तीन सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। एटीएम खराब होने से क्षेत्र की फै क्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसबीआई और पीएनबी के एटीएम खराब
झबरेड़ा। क्षेत्र में बैंकों की ओर से पांच एटीएम लगाए गए हैं, जिनमें यूनियन बैंक और इंडीकैश बैंक के एटीएम तो काम कर रहे हैं, लेकिन भारतीय स्टेट बैंक के दो एटीएम एक सप्ताह से खराब पड़े हुए हैं। यही हाल पीएनबी के एटीएम का है। यहां तीन दिन से एटीएम खराब पड़ा है। स्थानीय ग्रामीण अजब सिंह, अश्वनी और राजीव का कहना है कि बैंक अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी एटीएम ठीक नहीं कराए जा रहे हैं।
आज बंद रहेंगे बैंक
भारतीय स्टेट बैंक सिविल लाइन के प्रबंधक वीके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे। बाकी दिन खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को बैंक तो खुलेंगे लेकिन इस दिनों लेन-देन कुछ नहीं होगा। केवल बैंक अधिकारी और कर्मचारी अपना काम निपटाएंगे।
-------------
रिजर्व बैंक की ओर से चार करोड़ का कैश मंगलवार को भेजा गया था, बुधवार दोपहर तक शहर और देहात क्षेत्र के एटीएम में कैश डाल दिया गया है।
वीके गुप्ता, मैनेजर सिविल लाइन मुख्य शाखा
एटीएम बने शोपीस
नारसन। कस्बे में एसबीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम हैं। लेकिन इनमें पैसे नहीं होने से क्षेत्रवासियों को बैंकों में लाइन लगानी पड़ रही है। शाखा प्रबंधक वीपी भास्कर का कहना है कि पर्याप्त पैसा न आने से एटीएम में पैसा कम डाला जा रहा है। पीएनबी शाखा प्रबंधक जयप्रकाश पटेल का कहना है कि चोरों ने एटीएम मशीन तोड़ दी थी जिसकी वजह से दूसरी मशीन लानी पड़ी है। जल्दी उसे स्थापित कराया जा रहा है।
लंबे समय से एटीएम में कैश नहीं
मंगलौर। नगर में पीएनबी, एसबीआई समेत कई बैंकों के एटीएम हैं। एसबीआई के एटीएम में बुधवार को पैसे नही थे। यही हाल निजी बैंक इंडिया वन के एटीएम का था। इसमें लंबे समय से पैसे नहीं डाले जा रहे हैं। एक्सिस, सिंडीकेट, पीएनबी, आईओबी कुरडी आदि बैंकों के एटीएम चल रहे थे। नगर के मौहम्मद अली, तनवीर अहमद आदि का कहना है कि एक-दो एटीएम को छोड़कर बाकी एटीएम आमतौर पर खाली रहते हैं।
एक एटीएम शिफ्ट, दूसरा महीने से खराब
पिरान कलियर। क्षेत्र में एटीएम न होने से स्थानीय लोगों और जायरीनों को कैश के लिए भटकना पड़ रहा है,। रुड़की रोड पर पंजाब नेशनल बैंक में एटीएम है, लेकिन कुछ माह पूर्व चोरों ने इसकी मशीन तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था। तभी से यह एटीएम ठप पड़ा है। दरगाह पहाड़ी गेट के पास एचडीएफसी बैंक ने एटीएम लगाया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही बैंक ने इसे कलियर से हटाकर रुड़की में स्थापित कर दिया है। अब लोग कैश के लिए भटक रहे हैं। रहमतपुर रोड पर केवल एसबीआई का एटीएम चल रहा है। इस पर आए दिन भीड़ रहती है। पीएनबी कलियर शाखा के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार का कहना है कि क्लोजिंग के बाद एटीएम मशीन को चालू कराया जाएगा। एसबीआई के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार का कहना है कि कलियर में एटीएम जरूरी है। एक एटीएम दरगाह क्षेत्र में भी होना चाहिए।