फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दूसरे के चिराग से अपने घर को रोशन करने की ख्वाहिश

दूसरे के चिराग से अपने घर को रोशन करने की ख्वाहिश

Fri, 09 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दूसरे के चिराग से अपने घर को रोशन करने की ख्वाहिश
रुड़की। दूसरे के चिराग से अपने घर को रोशन करने की ख्वाहिश में कई लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। विक्षिप्त महिला से जन्मी बच्ची को गोद लेने के लिए अब तक छह लोग सामने आ चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन ने प्रशासन को इसकी पूरी रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

सड़क पर मंगलवार को एक विक्षिप्त महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। कुछ लोगों ने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हैं। विक्षिप्त महिला बच्ची को देखने कभी अस्पताल आ रही है तो कभी इधर-उधर भटक कर निकल जा रही है। बच्ची की देखरेख के लिए एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग ने अलग से महिलाकर्मी को तैनात किया है, वहीं अस्पताल की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने भी इसकी सुरक्षा को एक महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया है। सीएमएस डा. एके मिश्रा ने बताया कि बच्ची के स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा के लिए एक महिला पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है। अभी तक छह से अधिक लोगों ने बच्ची को गोद लेने की पेशकश की है। बच्ची के स्वास्थ्य आदि की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed