फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   संपदा संगठन के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

संपदा संगठन के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Sun, 17 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
संपदा संगठन के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
रुड़की। कैंटोनमेंट बोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में भारतीय रक्षा संपदा संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं का मार्ग दर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय रक्षा संपदा संगठन स्थापना के उपलक्ष्य में कैंटोनमेंट बोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल रुड़की कैंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी व नरेंद्र कुमार प्रधानचार्य नरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रुड़की कैंट की हमारे देश में विशेष पहचान है। जो रुड़की महानगर के लिए गर्व की बात है। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक मंचों पर अपनी योग्यता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, जो सर्वागींण विकास का ही हिस्सा होता है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। केला दौड़ में छात्र में मनीष, अजीम और सोयब ने क्रमश: पहला दूसरा औश्र तीसरा स्थान प्राप्त किया। केला दौड़ में छात्राओं में आलिया, अरशी और शिफा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ दौड़, मेंढक दौड़, रस्सी कूद, लंबी कूद, शॉट पुट, चित्रकलां, निबंध और स्लोगन आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस दौरान डॉ अपूर्णा सिंह, सुभाष सिंह, रविंद्र कुमार, पूरण चंद, अमरीश कुमार, अरुण कुमार, विशाल कन्नौजिया, कमल रावत, सचिन कन्नौजिया, हुकम सिंह, मेहरबान सिंह, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, विकास, परमिंदर, सोनू, विश्वनाथ, हिना और सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed