{"_id":"5c912ca5bdec2214530f9b8d","slug":"141553018021-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। ट्रक की सफाई करते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक चालक बुरी तरह झुलस गया। कुछ देर बाद चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद शव को ट्रक से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के खेड़ा विलासपुर गांव निवासी पप्पन (35) पुत्र ईशम सिंह ट्रक चालक है। मंगलवार की सुबह वह कस्बा स्थित एक राशन के गोदाम पर सामान उतारने आया था। ट्रक से पूरा सामान उतारने के बाद वह ट्रक की सफाई करने लगा। इस बीच वह सफाई करते हुए ट्रक के ऊपर चढ़ गया और सफाई करने लगा। तभी ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और तारों में चिंगारी उठ गई। तारों में उठी चिंगारी देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पप्पन को लाइन पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक के शव को नीचे उतारा। हालांकि तब तक पप्पन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।