{"_id":"5abd3ae94f1c1bd6618b4600","slug":"141522350825-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के कोटिकरण को लेकर लागू किए गए मानकों पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी संपूर्ण जिले को सुगम क्षेत्र घोषित करने जा रहा है। जबकि यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने मांग की कि यातायात साधनों को ध्यान में रखते हुई कोटिकरण लागू किया जाए। मांगें पूरी न होने पर वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे।
इन दिनों स्थानांतरण नियमावली लागू करने के लिए विद्यालयों का कोटिकरण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने राजकीय इंटर कालेज रुड़की में इसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग रेलवे स्टेशन और समुद्र तल से ऊंचाई के आधार पर कोटिकरण कर रहा है। इससे हरिद्वार जिले के लगभग सभी विद्यालय सुगम श्रेणी में आ जाएंगे। उन्होंने मांग की कि विद्यालयों के कोटिकरण को यातायात आदि के नियमों के आधार पर निर्धारित किया जाना चाहिए। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि अब जिले भर के विधायकों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा। ताकि शासन को अपनी मांगों से अवगत कराया जा सके। पूर्व जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यदि शासन उनकी मांग पर ध्यान नहीं देता तो वह कोर्ट जाने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष उत्तम शर्मा, जिला मंत्री रविंद्र रोड़, पूर्व जिला अध्यक्ष बालेश सिंह, हरेंद्र सैनी, जिला मंत्री विकास शर्मा, जिला महिला उपाध्यक्ष रीतू चौहान, जितेंद्र पुंडीर, ऐशपाल सिंह, रुस्तम सिंह, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष सुबोध कुमार, दिनेश यादव, आरके सिंह, आरके सिंह, चंद्रपाल सिंह, गजेंद्र कुमार, श्यामवीर राठी, मांगेराम मौर्य एवं संजीत राणा शिक्षक आदि मौजूद रहे।