{"_id":"5b50c51e4f1c1b3e748b5eec","slug":"131532019998-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर व हरिद्वार कप्तान ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर व हरिद्वार कप्तान ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भगवानपुर। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सहारनपुर और हरिद्वार के एसएसपी ने भगवानपुर क्षेत्र स्थित संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पुलिस को कांवड़ मेले के दौरान अपने-अपने जिले के पुलिसकर्मियों को आपसी तालमेल बैठाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार के एसएसपी कृष्णकुमार वीके व सहारनपुर के एसएसपी उपेंद्र कुमार ने कांवड़ यात्रा को लेकर भगवानपुर क्षेत्र के संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने गागलहेड़ी तिराहा, देहरादून हाईवे, ईमलीखेड़ा बाईपास व खानपुर तिराहे का जायजा लिया। बाद में भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में अधीनस्थों के साथ बैठक कर कांवड़ मेले के दौरान सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में हर दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए। दोनों अधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरान पुलिसकर्मियों को गश्त करने को भी कहा। चेतावनी दी कि कांवड़ ड्यूटी के दौरान लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एसपी ट्रैफिक विनीत कुमार, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ मंगलौर परीक्षित कुमार, भगवानपुर एसओ राजीव चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन