फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कुष्ठ रोगी खोजो अभियान चलाने पर दिया बल

कुष्ठ रोगी खोजो अभियान चलाने पर दिया बल

Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
कुष्ठ रोगी खोजो अभियान चलाने पर दिया बल
लक्सर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में विकासखंड क्षेत्र में कुष्ठ रोगी खोजो अभियान को लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों ने सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। अब आशाएं घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की खोजेगी।
विज्ञापन

सुबह लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय कुष्ठ रोगी खोजो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एचबी शाक्य ने आशा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि हमें कुष्ठ रोगियों को घृणा से नहीं देखना चाहिए। बीमार व्यक्ति को दुलार और संवेदना की जरूरत ज्यादा होती है। उन्होंने बताया सभी आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जिनके शरीर में दाग हों और वह उसमें सूनेपन की समस्या से जूझ रहे हों तो उनकी पहचान कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जानकारी देंगी। उसके बाद उनकी जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि उन्हें रोग क्या है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ शशिकांत ने बताया कि कुष्ठ रोग कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका इलाज संभव है लेकिन, मरीज को चाहिए कि वह समय रहते डॉक्टरों को इसकी जानकारी दें। डॉ ओपी विश्वकर्मा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता लक्सर और खानपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जाकर कुष्ठ रोग खोजो कार्यक्रम चलाएगी। इसके लिए तहसील क्षेत्र में 21 गांव को सर्वेक्षण के लिए चिह्नित किया गया है। मौके पर एसके शर्मा, नीरज, गौरव शर्मा, वीके गुप्ता, संजय पाठक, अनीता गर्ग, दीपा शर्मा, प्रभा शर्मा, सोनिया, कंचन, अनुराधा, पूजा, कविता, उषा, खुशबू, प्रेमवती आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed